Thursday , April 25 2024
Breaking News

मेघालय में भाजपा ने धन के बल पर हड़पी सत्ताः राहुल

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर मेघालय में धन के बल पर सत्ता हड़पने का आज आरोप लगाया।

इटली की यात्रा पर गये राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मेघालय में मात्र दो सीटें जीतने वाली भाजपा ने धन के बल पर मौकापरस्त गठबंधन बनाया और पर्दे के पीछे से सत्ता हड़प ली। उसने मणिपुर और गोवा की तरह मेघालय में भी जनादेश का अपमान किया है। उस पर सत्ता हड़पने का जुनून सवार है और इसके लिए उसने मोटे पैसे का इस्तेमाल करके मौकापरस्त गठबंधन बनाया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा,नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनावों में जनादेश के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता का विश्वास फिर से जीतेगी। उन्होंने कहा, हम पूरे पूर्वोत्तर में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा हम फिर जनता का विश्वास जीतेंगे। उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा और नागालैंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है जबकि मेघालय में 21 सीटें पाकर वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी लेकिन वहां उसकी सरकार नहीं बन रही है।

Share this
Translate »