Friday , April 26 2024
Breaking News

जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर

Share this
  • धनवानों की लिस्ट-2018 बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने जारी कर दी
  • लिस्ट में बिल गेट्स को पछाड़ टॉप पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस
  • अब बिल गेट्स सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर
  • अभी भी मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर

नई दिल्ली। दुनिया के तमाम धनवानों की लिस्ट-2018 बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने जारी कर दी है। इस लिस्ट में बिल गेट्स  को पछाड़ टॉप पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस है। जेफ बेजोस धरती पर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं अभी भी उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हैं।

गौरतलब है कि फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग दोनों ने इस साल (2018) अपने अरबपतियों की लिस्ट में जेफ बेजोस को सबसे ऊपर रखा है। फोर्ब्स के मुताबिक, बेजोस की संपत्ति 112 बिलियन डॉलर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था, जो दुनिया के सबसे धनवान शख्स माने जाते थे। बता दें कि बेजोस की ज्यादातर संपत्ति उनके पास मौजूद अमेजन के 7.89 करोड़ शेयर से आती हैं।

वहीं अब बिल गेट्स सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर है। बिल गेट्स की कुल संपत्ति करीब 90 बिलियन डॉलर है। तथा बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफेट तीसरे नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है। साथ ही LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार चौथे नंबर पर है। उनकी संपत्ति 75 बिलियन डॉलर है।

इसके अलावा फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर बताई गई है। और अमानसिओ ओर्टेगा नाम के शख्स 6वें नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति 66.2 बिलियन डॉलर है। वहीं  कार्लोस स्लिम हेलू और उनका परिवार इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है, इनकी संपत्ति 68 बिलियन डॉलर है।

जबकि कोच इंडस्ट्रीज के सीईओ चार्ल्स कोच 8वें नंबर पर हैं इनकी संपत्ति 60 बिलियन डॉलर है। तथा 9वें नंबर पर हैं कोच इंडस्ट्रीज के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट। डेविड कोच की संपत्ति 60 बिलियन डॉलर है। साथ ही 10 नंबर पर लैरी एलिसन ओरेकल के फाउंडर हैं। उनकी संपत्ति भी फोर्ब्स की लिस्ट बनाने के वक्त 58 बिलियन डॉलर थी, जो बढ़कर 62 बिलियन डॉलर हो गई है।

Share this
Translate »