Thursday , August 6 2026
Breaking News

बस पांच साल में हुआ कमाल, सपा हुई 198 फीसदी मालामाल

Share this

नई दिल्ली। क्षेत्रीय पार्टियों की पिछले पांच सालों में बढ़ी संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में समाजवादी पार्टी की संम्पत्ति में 198 फीसदी का इजाफा हुआ है। ये तथ्य एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की स्टडी से सामने आए हैं। वहीं  तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK की संपत्ति में 155 फीसदी और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना की संपत्ति में 92 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

गौरतलब है कि एसोसिएशन फॅार डेमोक्रेटिक रिफॅार्म्स(ADR) ने 22 क्षेत्रीय पार्टियों की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2011-12 से 2015-16 के बीच क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा घोषित संपत्ति के आधार पर जारी की गई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्ष 2011-12 में समाजवादी पार्टी की संपत्ति 212.86 करोड़ रुपये थी जो वर्ष 2015-16 में बढ़कर 634.96 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं तमिलनाडु कि AIADMK की संपत्ति वर्ष 2011-12 में 88.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 2015-16 में 224.87 करोड़ रुपये हो गई। जबकि इसी वित्तीय वर्ष में शिवसेना की संपत्ति 20.59 करोड़ रुपये से बढ़कर 39.56 करोड़ रुपये हो गई है।

इसके अलावा साफ-सुथरी राजनीति की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी भी इस रेस में पीछे नहीं है। आपको बता दें कि पार्टी के निर्माण के बाद नवंबर 2012 में राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन हुआ था। क्योंकि वर्ष 2012-13 में आम आदमी पार्टी के पास 1.16 करोड़ की संपत्ति थी। जो 2014-16 में बढ़कर 3.76 करोड़ रुपये हो गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »