Thursday , August 6 2026
Breaking News

सभी दल एक साथ आऐं, भारत को मोदीमुक्त बनाऐं: राज राज ठाकरे

Share this

मुंबई। 2019 के लोकसभा चुनावों की आहट और कल तक भाजपा के साथ रहने वाले तमाम दलों की छटपटाहट अब खुलकर सामने आने लगी है।  जिसके तहत अब महराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने ऐन हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन अर्थात गुडी पड़वा पर मोदी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है।

गौरतलब है कि कभी मोदी से खासे प्रभावित रहे मनसे प्रमुख राज ठाकरे अब इतना खफा है कि उन्होंने तमाम विपक्षी दलों से अपील तक कर छाली है कि वो सभी एक साथ आऐं और भारत को मोदी मुक्त बनाऐं। कभी नरेंद्र मोदी की विकासवादी राजनीति के प्रशंसक रहे राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा पर पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए 2019 के चुनाव में तीसरी स्वतंत्रता का आह्वान किया। स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई वह आपातकाल को मानते हैं।

हालांकि उनके ताऊ बालासाहब ठाकरे आपातकाल का समर्थन किया था। महाराष्ट्र विधानसभा में सिर्फ एक विधायक और मुंबई महानगरपालिका में सिर्फ एक सभासद होने के बावजूद उन्हें सुनने के लिए शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। समर्थकों के बीच राज ठाकरे ने अपना हमला सिर्फ भाजपा पर ही सीमित रखा।

इतना ही नही उन्होंने अनेक मुद्दों पर मोदी और फड़नवीस सरकार को घेरते हुए कहा कि उनके मन में नरेंद्र मोदी की जो छवि बनी हुई थी, वह टूट चुकी है। मोदी ने कांग्रेसमुक्त भारत का नारा दिया था। जिसे हमने माना। लेकिन अब हम मोदीमुक्त भारत का नारा दे रहे हैं। अभी मोदी को सत्ता से हटाने के लिए सभी दलों को साथ आना चाहिए। बता दें कि राज ठाकरे ने शनिवार को ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार से उनके घर जाकर मुलाकात की थी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »