Thursday , August 6 2026
Breaking News

रूस: शॉपिंग मॉल में आग से अब तक 53 लोगों की मौत

Share this

मॉस्को। रूस के पश्चिमी साइबेरिया में एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग के चलते अब तक 53 लोगों की मौत होने की खबर है वहीं कई अन्य अब भी गंभीर है। खबरों के अनुसार विंटर सिटी नाम के इस मॉल में मल्टीप्लेक्स के अलावा सौना और बॉलिंग झोन भी है जहां भारी भीड़ थी।

हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन वहां से लोगों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करने पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस भीषण आग में मरने वालों का आंकड़ा 100 से ज्यादा है वहीं मॉल में बने चिड़ियाघर में कई जानवरों की भी मौत हुई है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इससे पहले रूसी न्यूज एजेंसी तास ने बताया था कि यह आग इंडस्ट्रीयल सिटी कहे जाने वाले पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो शहर में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की 100 गाड़ियां लगीं। तास के अनुसार अधिकारियों ने अब तक इस आगजनी में 37 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। मॉल में आग स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे लगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »