Wednesday , April 24 2024
Breaking News

RBI जल्द ही लायेगा 350 रुपए का सिक्का

Share this

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक बहुत जल्द ही गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर 350 रुपए का सिक्का जारी करने जा रहा है। लेकिन यह सिक्का बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि यह सिक्का 44mm का होगा और इसमें चांदी, कॉपर, निकेल और जिंक मिला होगा। सिक्के के सामने वाले हिस्से में अशोक स्तंभ होगा और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। वहीं सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा।
जबकि वहीं इसी हिस्से पर रुपए का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा। सिक्के के पीछे वाले हिस्से में श्री हरमिंदर जी पटना साहिब तख्त का चित्र होगा। इस चित्र के ऊपर और नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और देवनागरी में ‘श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव’ लिखा होगा। वहीं इस पर 1666-2016 भी लिखा होगा।
ज्ञात हो कि आर.बी.आई. के नोटिफिकेशन के मुताबिक सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा। आर.बी.आई. ने यह नहीं बताया है कि वो बाजार में कितने सिक्के जारी करेगा।

 

Share this
Translate »