हैदराबाद। धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दो समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने के आरोप में भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद के रैन बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक राजा सिंह अक्सर विवादित बयान देने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया था। भाजपा विधायक का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि मेरा यह बयान उन लोगों के लिए है जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हम उनके इस बात के कहने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर काट सके।
Disha News India Hindi News Portal