Tuesday , April 16 2024
Breaking News

इंदौर बिल्डिंग हादसाः CM ने किया मुआवजे का ऐलान, मैजिस्ट्रेयल जांच के आदेश

Share this

भोपाल। इंदौर में होटल की बिल्डिंग गिरने से हुई 10 लोगों की मौत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों को क्षतिपूर्ति की घोषणा भी की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की है। इससे पहले शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया था। इसके अलावा कलेक्टर ने इस दुर्घटना की मैजिस्ट्रेयल जांच करने के आदेश भी दिए है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चार मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत होने के साथ ही कई घायल हो गए थे। ये हादसा शनिवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में करीब 20 से ज्यादा लोग मलबे में दब गये थे।

 

Share this
Translate »