Thursday , August 6 2026
Breaking News

श्री रेड्डी ने टॉलीवुड समेत उत्तर भारतीय हिरोइनों पर लगाया लांछन

Share this

डेस्क्। हाल ही में बीच सड़क पर टॅापलेस होकर प्रदर्शन करने से चर्चा में आई साउथ फिल्मों की स्ट्रगल एक्ट्रेस श्री रेड्डी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार श्री रेड्डी साउथ की फिल्मों में काम कर रही नार्थ की हिरोइनों के बारे में विवादस्पद टिप्पणी करने से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक तरह से उन्होंने नार्थ की हिरोइनों पर बड़ा लांछन लगाया है और संभव है कि इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप उनको काफी विरोध और दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया से बात करते हुए टॅालीवुड पर कई आरोप लगाए है। श्री ने टॅालीवुड पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां तेलुगु मूल की हिरोइनों को मौके नहीं दिए जाते। रेड्डी ने कहा कि पिछले 10-15 सालों से टॅालीवुड की फिल्मों में तेलुगु के मुकाबले उत्तर-भारतीय हिरोइनों को ही प्राथमिकता दी जाती रही है।

इतना ही नही बल्कि श्री ने इशारों में ही उत्तर भारतीय हिरोइनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाली हिरोइनें टॅालीवुड में रोल पाने के लिए आसानी से सेक्स करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इसलिए उत्तर भारत की हिरोइनों को आसानी से टॅालीवुड में रोल मिल जाते है। क्योंकि वह रोल पाने के लिए किसी भी स्तर तक जाने के लिए आसानी से तैयार हो जाती हैं। यही नहीं श्री रेड्डी ने कहा कि तेलुगु हिरोइने मासूम होती है। उन्होंने कहा कि तेलुगु हिरोइनों के साथ भी यौन शोषण किया जाता है, लेकिन जब बात रोल देने की आती है तो उनके साथ धोखा किया जाता है।

साथ ही श्री ने आरोप लगाया कि रोल के जवाब में कहते है कि हमने तुम्हें यह करने के लिए मजबूर नहीं किया जो कुछ भी हुआ है वो तुम्हारी मर्जी से ही हुआ है। श्री ने टॅालीवुड के डायरेक्टर्स और ऐक्टर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हमें फिल्मों के निर्माताओं और नेताओं के साथ सोने के लिए कहते है।

वहीं सबसे अहम और गौर करने वाल बात उन्होनें यह कही कि टॅालीवुड के डायरेक्टर्स और ऐक्टर्स का मकसद केवल हम हिरोइनों को मात्र सेक्स डॅाल बना कर रखने का होता है। श्री रेड्डी ने पूरी टॅालीवुड इंडस्ट्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी की पूरी टॅालीवुड इंडस्ट्री केवल गिने-चुने चार परिवार के आगे-पीछे घूमती है। ये लोग केवल अपने बच्चों को ही फिल्मों में प्रमोट करते है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »