वाशिंगटन। देश और देशवासियों के लिए यह बेहद ही शर्मनाक और खेदजनक है कि जम्मू के कठुआ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मामला संयुक्त राष्ट्र पहुंच गया है। इतना ही नही बल्कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस घटना को डरावना करार देते हुए उम्मीद जताई है कि अधिकारी जल्द न्याय दिलाने में मदद करेंगे।
गौरतलब है कि उन्होंने कहा, ‘हम सबने मासूम के साथ दुष्कर्म और मर्डर जैसे क्रूर घटना को मीडिया रिपोर्ट में देखा है। हम उम्मीद करते हैं कि अधिकारी अपराधियों को सजा देंगे ताकि मासूम को न्याय मिल सके।‘
ज्ञात हो कि 10 जनवरी को जम्मू के कठुआ जिले में हीरानगर तहसील के रसाना गांव में बक्करवाल समुदाय की बच्ची का अपहरण होने के बाद 17 जनवरी को झाड़ियों में उसका शव मिला था। कठुआ के रासना गांव में जनवरी में बाकरवाल समुदाय की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सांजी राम समेत आठ लोगों का आरोपी बनाया गया है।
इतना ही नही इसमें रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मामले की चार्जशीट में बच्ची के साथ दरिंदगी की कहानी बताते हुए सभी आरोपियों का ब्यौरा भी दिया है।
जबकि कठुआ के रसाना में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा मंत्रियों से इस्तीफे लेने की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे हस्तक्षेप के बाद हुई। भाजपा के दो कैबिनेट मंत्रियों चंद्र प्रकाश गंगा व चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार शाम को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया।
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने उद्योगमंत्री चंद्र प्रकाश गंगा व वनमंत्री लाल सिंह के इस्तीफे स्वीकार कर शाम को इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल को दे दी है। मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सौंपे जाने का फैसला शनिवार दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के आवास पर होने वाली बैठक में होगा।
Disha News India Hindi News Portal