Wednesday , August 5 2026
Breaking News

दर्दनाक: अब एटा में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या

Share this

एटा। कठुआ और उन्नाव में हुआ गैंगरेप मामला अभी थमा भी नहीं कि अब  प्रदेश के एटा में शादी समारोह में परिजनों के साथ आई एक 8 साल की बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर देने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अगर समय रहते सरकार ने इस पर सख्त कानून नही बनाया और ऐसी घटनाओं का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही नौबत यह आने को है कि सरेआम भीड़ मौके पर ही अपराधी को मार डालेगी जो कि और भी घातक होगा। क्योंकि जैसा कि इस ऐटा वाले मामले में आरोपी को खुद दंड देने के लिए लड़की के पिता ने की आरोपी को उनके सुपुर्द करने की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी ने बालिका के परिजनों को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात यहां शादी समारोह में अपने परिवार के साथ 8 साल की बालिका शामिल होने आई थी। रात करीब डेढ़ बजे शादी की रस्म चल रही थी और घर में तेज म्यूजिक और शहनाई बज रही थी। सभी लोग उसी में व्यस्त थे। उसी समय सोनू नामक युवक मौका पाकर बच्ची को उठाकर गली में ले गया और वहां एक निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर वही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं इस दौरान चल रहे तेज म्यूजिक की आवाज में बच्ची की चीखें दबकर रह गई और किसी को भी सुनाई नहीं दी।

बताया जाता है कि जब काफी देर तक जब बच्ची परिजनों को दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। काफी ढूंढने के बाद बच्ची का लहूलुहान शव बगल के निर्माणाधीन मकान में मिला। घटना की खबर मिलते ही परिजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिला सम्मान कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मृतका के परिजनों को दी जा रही हैं।  मृतका के परिजनों और सैकड़ो की संख्या में लोगों ने एटा फर्रुखाबाद रोड जाम किया कर दिया है। आरोपी को खुद दंड देने के लिए लड़की के पिता ने की आरोपी को सुपुर्द करने की मांग की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »