काबुल। पिछले काफी समय से लगातार जारी आंतकी हमलों से परेशान अफगानिस्तान में सेना द्वारा चलाए गए एक अभियान में 24 घंटे के भीतर 31 आतंकियों के मारे जाने की खबर है वहीं 37 घायल हुए हैं। सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में इन आतंकियों की मौत हुई है। देश की रक्षा मंत्रालय ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि ये सैन्य अभियान नानगरहर, कुनार, कपिसा, पक्टिया, पक्टिका, लोगर, खोस्ट, उरुज्गान, फारयब, बाल्ख और हेल्मंड प्रातों में चलाया गया था। खम्मा प्रेस ने रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता जनरल मोहम्मद रैडमनीश के हवाले से ये जानकारी दी है।
जिसके तहत जहां कपिसा जिले के नेजरब में कम से कम 11 आतंकवीदियों को मार गिराया गया, जबकि 15 अन्य आतंकवादी गजनी जिले के मोकोर, वाघेज और आंडर इलाके में मारे गए। जबकि फारयब जिले के शेरिन तगब इलाके में 5 आतंकी मारे गए।
वहीं अभियान में 24 विस्फोटक को भी निष्क्रिय कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि देश के 11 प्रांतों में 15 सैन्य अभियान अब भी जारी है। बताया कि क्योंकि कमांडो बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अब तक 66 अभियान चलाए हैं जिसमें अफगान वायुसेना ने इसी अवधि के दौरान एक हवाई भी हमला किया है।
Disha News India Hindi News Portal