Tuesday , August 4 2026
Breaking News

खौफनाक: आवारा कुत्तों ने मासूम को नोंचा, मौके पर हुई मौत

Share this

लखनऊ। प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक बखूबी जारी है सरकार के तमाम प्रयासों और दावों के बीच इनकी जनसंख्या का बढ़ते जाना बेहद ही हास्यास्पद सा लगता है। वहीं इनकी जनसंख्या बढ़ने का खमियाजा जब तब न सिर्फ आम लोगों को तो झेलना पड़ता है बल्कि बेहद गंभीर बात है कि ये आवारा कुत्ते जब तब कई मासूमों को अपना शिकार बना चुके हैं इसी क्रम में बेहद ही रोंगटे खड़े करने वाली खबर है कि जनपद मुजफ्फरनगर में इन कुत्तों ने एक मासूम की जान ले ली है।

गौरतलब है कि प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 6 वर्षीय बच्चे को नोंच नोंच कर मार डाला। इस बाबत चरथावल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अकरम खेत में गया था जहां पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कुत्तों के इतने बड़े झुंड के चलते वे उस बच्चे को बचा नहीं पाई और जिससे  घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी प्रदेश के जनपाद सीतापुर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमले की खबरें आ चुकी हैं इतना ही नही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गोमतीनगर, कैण्ट, डालीगंज क्रासिंग समेत कई जगहो पर भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस पर गौर नही फरमा रहे हैं। संभवचतः जब कोई बड़ा हादसा हो जायेगा तब इनकी कुंभकर्णी नींद टूटेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »