Thursday , August 6 2026
Breaking News

PETA कार्यकर्ता की अपील का तरीका बेमिसाल कि न करें चमड़े की चीजों का इस्तेमाल

Share this

लखनऊ। पीपुल फार द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) से जुड़े सदस्य वाकई में अपने उद्देश्य के प्रति बेहद समर्पित भाव से काम करते हैं देश ही नही वरन विदेशों में भी इस संस्था से जुड़े सदस्य अपने उद्देश्य और संदेश को लोगों तक पहुचाने तथा लोगों को जागरूक बनाने के लिए तरह तरह के प्रदर्शन करते ही रहते हैं इसी क्रम में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कुछ ऐसा नजारा दिखा कि लोगों की निगाहें बरबस ही (पेटा) की एक सदस्य पर ठहर गईं।

गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीपुल फार द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) की एक कार्यकर्ता ने हजरतगंज इलाके में एक अनोखे अंदाज में चमड़े का इस्तेमाल ना करने वाले बोर्ड के साथ लोगों को संदेश दिया। उक्त महिला कार्यकर्ता के हाथ में बहुत सारे रबर के गुड्डे थे जिनपर एक ही तरह के कपड़े लगे हुए थे इसी के साथ एक पेम्पलेट पर लिखा है चमड़ा-मुक्त वस्तुएं अपनाएं’ हर कोई किसी का बच्चा है।

ज्ञात हो कि पेटा (PETA) या पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोगों का  एक पशु-अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क में स्थित है। विश्व भर में इसके लगभग बीस लाख सदस्य हैं और यह अपने को विश्व का सबसे बड़ा पशु-अधिकार संगठन होने का दावा करता है। इन्ग्रिड न्यूकिर्क इसके अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »