Thursday , August 6 2026
Breaking News

ब्यास का पानी हुआ जहरीला, 8 जिलों के लोगों को अलर्ट किया गया

Share this

अमृतसर। अंधाधुंध प्राकृतिक संसाधनों का दोहन और नदियों के प्रति जारी हमारी लापरवाही जब-तब न सिर्फ जलीय जीवों और अन्य जीवों का काल तो बनती ही है वहीं कभी-कभी हमारे लिए भी काल बनता जा रहा है। नदियों की कड़ी में हमारी आस्था की सबसे बड़ी मां गंगा आज भी हमारे किये की और हमारे द्वारा दिये की सजा भोग रही हैं। इसी क्रम में आज देश के पंजाब राज्य में बहने वाली ब्यास नदी में जहरीले कैमीकल के कारण लाखों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई। जिस पर तमाम आला अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्यास नदी की ड्यूटी पर तैनात एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह उसने देखा कि लोग यहां से भर-भरकर कुछ ले जा रहे थे। जब उसने सख्ती से पूछा तो उन्होंने बताया कि मछलियां हैं,जो दरिया पर पड़ी हुई है।  बताया जाता है कि कैमीकल मिलने से ब्यास नहर का पानी बिल्कुल काला हो चुका है। इस कारण सैंकड़ों की संख्या में मछलियों की मौत हो चुकी है। वहीं बचाव कार्य भी चलाया गया है।

इसके अलावा एस. डी.एम. बाबा बकाला साहब रवीन्द्र सिंह अरोड़ा, थाना ब्यास के प्रमुख किरनदीप सिंह, थाना ढिल्लवां के पुलिस कर्मचारी, रेंज अधिकारी हरबिन्दर सिंह और अन्य अधिकारियों की तरफ से ब्यास दरिया के दोनों  किनारों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी फैक्टरी द्वारा 10 किलोमीटर एरिया में जहरीला पानी छोड़ा गया है। इस कारण मछलियों की मौत हो गई। वहीं अधिकारियों ने  8 जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को मछलियां न खाने की अपील की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »