Monday , August 3 2026
Breaking News

बीजेपी के शासन में हिंदुस्तान, जैसे हो गया है पाकिस्तान: राहुल गांधी

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को ‘ हास्यास्पद ’ करार देते हुए कहा कि पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है एक शक्ति डर का फायदा उठा रही है। एक तरह से बीजेपी के शासन में हिंदुस्तान, पाकिस्तान जैसा हो गया है क्योंकि ऐसा या तो पाकिस्तान में होता है या फिर तानाशाही में होता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सांसद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कुछ नहीं कह पाते हैं। हर संस्था में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। ऐसा या तो पाकिस्तान में होता है या फिर तानाशाही में होता है। बीजेपी के शासन में हिंदुस्तान, पाकिस्तान जैसा हो गया है।

इतना ही नही राहुल ने कहा, ‘भाजपा नहीं चाहती कि इस देश की गरीब जनता की आवाज सुनी जाए। वो महिलाओं और दलितों के हित में नहीं है। जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट जाती है, लेकिन 70 साल में पहली बार आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के पास आकर अपना पक्ष रख रहे थे, अपनी मजबूरियां बता रहे थे।

हालांकि इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला के फैसले को राहुल गांधी ने लोकतंत्र की पराजय करार देते हुए कहा है कि स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार बनाने की भाजपा नेताओं की जिद ने संविधान का मजाक उड़ाया है। राहुल गांधी ने टवीट कर कहा, कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा नेताओं की सरकार बनाने की तर्कहीन जिद कुछ और नहीं बल्कि संविधान का मजाक है।

इसके अलावा उन्होने कहा कि आज सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का उत्सव मना रही है तो देश लोकतंत्र की पराजय पर शोक मना रहा होगा। कांग्रेस ने राज्यपाल के इस निर्णय को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए उन पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा की कठपुतली के तौर पर काम कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »