Thursday , August 6 2026
Breaking News

रालोद को लगा बड़ा झटका, उनका नेता BJP की तरफ भटका

Share this

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल को उस वक्त करारा झटका लगा जब उनका एक सिपहसालार ऐन कैराना उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा के खेमें में पहुच गया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया। वो पूर्व की अखिलेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में चौधरी साहब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सिंह के अलावा संभल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता चरण सिंह भारती जाटव और मुरादाबाद के रजनीकान्त जाटव ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले चौधरी साहब सिंह का रालोद छोड़ना पार्टी के लिए बडा झटका माना जा रहा है। कैराना से रालोद की तबस्सुम हसन उपचुनाव के मैदान में हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »