Friday , April 26 2024
Breaking News

राहुल गांधी का जोरदार प्रहार, PM मोदी ने फैलाया भ्रष्टाचार

Share this

नई दिल्ली। कर्नाटक में हुई जीत को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकतंत्र की जीत बताया और भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि घमंड की सीमा होती है, ताकत और पैसे ही सबकुछ नहीं है। इतना ही नही उन्होंने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। राहुल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पीएम ने सीधे कर्नाटक में विधायकों की खरीद को अधिकृत किया।

उन्होंने राष्ट्रगान के अपमान का मामला उठाते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा में क्या हुआ आपने देखा, येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद भाजपा के सभी नेता राष्ट्रगान से पहले ही सदन से उठकर चले गए। भाजपा ने ऐसा कर राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने गोवा, मणिपुर के जनमत का भी अपमान किया।

राहुल ने कहा कि जहां भी लगेगा कि भाजपा लोकतंत्र पर आक्रमण कर रही है हम इस देश की जनता की आवाज की रक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हे भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ज्ञात हो कि विधानसभा की 224 सीटों में 222 सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 78 तथा जनता दल(एस) को 37 सीटें और उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली है। एक सीट निर्दलीय को तथा एक अन्य पार्टी को मिली है। बहुमत साबित करने के लिए 111 विधायकों की जरूरत थी लेकिन श्री येद्दियुरप्पा बहुमत जुटाने मे असफल रहे और उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

Share this
Translate »