Saturday , April 27 2024
Breaking News

उपचुनाव: भाजपा बुरी तरह से हारी, क्षेत्रीय दलों और गठबंधन ने बाजी मारी

Share this

नई दिल्ली। देश में अब मोदी लहर पर क्षेत्रीय दल और गठबंधन बरपाने लगे हैं क्योंकि हाल की चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव के ताजा नतीजे बखूबी ये जताने लगे हैं कि अब भी जो भाजपा सत्ता के अहंकार में रहेगी यूं ही चूर तो तय मानें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वाकई दिल्ली हो जायेगी बहुत ही दूर। इसलिए हालातों पर अब भाजपा को बखूबी गौर करना होगा। हद की बात तो ये है कि देश के सबसे बड़े और अहम सूबे उत्तर प्रदेश में जहां जनता ने भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों ही में प्रचण्ड बहुमत दिया था वहां उसकी हालत का दयनीय होते जाना यानि दिल्ली का सिंहासन हाथ से जाना।

बेहद गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा की 4, विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव के ताजा आते नतीजों से स्पष्ट होता है कि अब मोदी लहर पर विभिन्न विपक्षी दलों का गठबंधन भारी पड़ता दिख रहा है। लोकसभा की चार सीटों में एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है जबकि विपक्षी दल अन्य तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। विधानसभा सीटों पर भी भाजपा की पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है। उपचुनावों में भाजपा को करारा झटका लगा है। उत्तराखंड विधानसभा को छोड़कर भाजपा कहीं भी अपना जादू नहीं दिखा पाई।

जिसके तहत अगर देखा जाये तो उसके हिसाब से जोकिहाट विधानसभा उपचुनाव में राजद के शाहनवाज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा जदयू के मुर्शीद आलम को करीब 41,000 वोटों से हराया। तथा मेघालय के अम्पाति विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं केरल की सत्तारूढ़ माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ उम्मीदवार साजी चेरियन ने चेंगन्नुर विधानसभा सीट पर 20,956 मतों से जीत दर्ज की।

इसी प्रकार से उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह जीती सपा के प्रत्याशी नईम उल हसन ने नूरपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा की अवनी सिंह को कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त दी। तथा गोमिया में झामुमो की बबिता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को पराजित किया। वहीं सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को पराजित किया। जबकि पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी ने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी तथा शिरोमणि अकादी दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ को हराया।

जैसा कि लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनाव की ताजा तस्वीर है उसके लिहाज से

सीट  उम्मीदवार का नाम आगे/पीछे जीत/हार
कैराना (UP) रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन जीतीं
पालघर  (महाराष्ट्र ) भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गावित आगे
भंडारा-गोंदिया (महाराष्ट्र) राकांपा प्रत्याशी मधुकर कुकडे आगे
नगालैंड पीपल्स डेमोक्रेटिक अलायंस उम्मीदवार तोखेहो येपथोमी आगे

 

इसी प्रकार से जो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की ताजा तस्वीर है उसके हिसाब से

 सीट उम्मीदवार का नाम आगे/पीछे जीत/हार
पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र)
नूरपुर (उप्र) सपा प्रत्याशी नईमुल हसन जीते
जोकीहाट (बिहार) प्रत्याशी शाहनवाज आलम जीते
गोमिया (झारखंड) झामुमो की बबिता देवी जीती
सिल्ली (झारखंड) झामुमो उम्मीदवार सीमा महतो जीती
चेंगानूर (केरल) LDF प्रत्याशी साजी चेरियन जीते
अंपति (मेघालय) कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा जीते
शाहकोट (पंजाब) कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी जीते
थराली (उत्तराखंड) BJP प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह जीती
मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार दुलाल दास दक्षिण आगे
राजाराजेश्वरी नगर (कर्नाटक) एन मुनिरत्न  जीते

 

Share this
Translate »