Tuesday , January 21 2025
Breaking News

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी चार महिलाओं समेत 6 का काल

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जपनद बुलंदशहर में एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही तकरीबन आधा दर्जन लोगों का काल बन गई वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बुलन्दशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के एक बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई व 7 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस देहात कोतवाली क्षेत्र में ठंडी प्याऊ के पास ट्रक से टकरा गई जिससे 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात ताज डिपो आगरा की बस देहरादून से आगरा जा रही थी। रात करीब 1 बजे कोतवाली देहात के ठण्डी प्याऊ के पास ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल बस चालक समेत सात यात्रियों को अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान बस चालक और चार महिलाओ समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

वहीं बस सवार अन्य कुछ यात्री भी चोटिल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार करते हुए भर्ती कर लिया गया है। बताया जाता है कि बस का टायर पंचर हो गया था। जिस पर बस चालक साइड में बस खड़ी कर टायर बदलवा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। समाचार लिखे जाने तक हादसे के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीँ हुई थी। एसएसपी केबी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

बताया जाता है कि मरने वालों में सुनीता देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी रौनकता थाना सिकंदरा जनपद आगरा,  आराधना पत्नी संतोष चौहान निवासी गोविंद ग्रीन सिटी थाना सिकंदरा जनपद आगरा,  सियाराम त्यागी पुत्र प्रीतम त्यागी निवासी धौलपुर राजस्थान (बस चालक),  सुनीता देवी पत्नी मोहन निवासी अलीगढ़,  अंजलि पत्नी चेतन निवासी भोगीपुर आगरा, अनिल पुत्र निवासी आगरा आदि शामिल हैं।

Share this
Translate »