न्यूयार्क। हाल के कुछ समय से पूरी दुनिया पर कोरिया के शासक किम जोंग के रवैये से एक जो खतरा मंडरा रहा था वो अब हाल की हुई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की बेहद अहम मुलाकात के बाद लगभग टल गया है। इसकी पुष्टि करते हुए खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अब विश्व पहले से कही ज्यादा सुरक्षित है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि मुलाकात से पहले लोग यह मान रहे थे कि हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध करने जा रहे हैं। पर अब ऐसा नहीं है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों और विश्व के सभी देशों के लोगों से कहा कि आज से सभी अच्छी तहर से सो जाओं।
इतना ही नही उन्होंने आगे कहा कि यह एक लंबी यात्रा थी। पर अब हम सभी पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। उत्तर कोरिया अब कभी भी परमाणु धमकी नहीं देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने तानाशाह किम से साथ अपनी बैठक को दिलचस्प बताया।
उन्होंने कहा कि किम जोंग उन के साथ बैठक दिलचस्प और बहुत सकारात्मक रही। उन्होंने उत्तर कोरिया के लिए कहा कि उत्तर कोरिया में भविष्य के लिए अपार क्षमता है। इतना ही नही उन्होंने आगे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा मानते थे कि उत्तर कोरिया हमारी सबसे बड़ी और सबसे खतरनाक दिक्कत है। पर अब ऐसा नहीं है। अब सब सुरक्षित हैं।
ज्ञात हो कि सदी की महामुलाकात नाम से चर्चा में आई ट्रंप और किम की मुलाकात कल सिंगापुर में हुए। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। दोनों देशों ने अपने अतीत को भूलते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया। दरअसल इस मुलाकात में उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल कार्यक्रम बंद करने का भी फैसला किया। इस मुलाकात को विश्व शांति के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
Disha News India Hindi News Portal