Thursday , April 25 2024
Breaking News

दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल

Share this

लखनऊ। प्रदेश के मैनपुरी जनपद में लापवाही के चलते अचानक एक दरोगा की रिवाल्वर से गोली चल जाने से चौकी में मौजूद तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वही घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल लिया और मामले की जानकारी भी ली।

जानकारी के मुताबिक एसपी ने घायलों से उनका हालचाल जाना। एसपी का कहना है कि गोली कैसे चली इसकी जांच कराई जा रही है। जिन्हें गोली लगी है उनकी हालत सामान्य है।  दरअसल मैनपुरी में आगरा गेट चौकी इंचार्ज सतेंद्र पाल सिंह शहर कोतवाली में अपनी सरकारी रिवाल्वर लेने के लिए बुधवार को पहुंचे थे।

जैसे ही उन्होंने अपनी रिवाल्वर ली तभी अचानक रिवाल्वर से फायर हो गया। जिससे बरामदे में बैठे दरोगा आरके सिंह भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्याम वीर सिंह और होमगार्ड सुमन कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनिल किशोर यादव को छर्रे लग गए। सभी घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी अजय शंकर राय ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Share this
Translate »