Saturday , April 20 2024
Breaking News

वसीम रिजवी बोले: अगर जो बन जाऊं मैं वहां का गर्वनर तो महज एक माह में जायेगा कश्मीर सुधर

Share this

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में भाजपा द्वारा पीडीपी से गइबंधन तोड़े जाने को सही कदम करार देते हुए आज शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि अगर उन्हें कश्मीर का राज्यपाल बना दिया जाए तो वह एक महीने में हालात सुधार देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईएसआईएस का हिंदुस्तान में पनपना हर समाज के लिए खतरनाक है। हिंदुस्तान में बहुत बड़ा कत्लेआम होने वाला है। क्योंकि जब कश्‍मीर के हालात सुधरेंगे तो विकास होगा, अभी तो वहां पत्थर चल रहे हैं, लोग मारे जा रहे हैं। कश्मीरियों को अपनी नस्लों को सुधारने की बात करनी चाहिए, शिक्षा के ऊपर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

इसके अलावा महबूबा मूफ्ती की सरकार से समर्थन वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा और सही वक्त पर लिया गया कदम है। इस वक्त जो कश्मीर के हालात हैं, वह बद से बदतर हैं। उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर अगर आईएसआईएस का झंडा दिखाया जा रहा हो तो आप सोचिए कि हालात कितने खतरनाक होते जा रहे हैं।

वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वसीम रिजवी ने कहा कि योगा इंसान के लिए बहुत अच्छी चीज है। योग एक्सरसाइज है स्वस्थ रहने के लिए। यह बहुत अच्छी बात है योगा दिवस हिंदुस्तान में मनाया जा रहा है। हर एक को योगा करना चाहिए जिससे सब स्‍वस्‍थ रहेंगे और जब सब लोग स्वस्थ रहेंगे तो देश भी स्वस्थ रहेगा।

Share this
Translate »