Thursday , August 6 2026
Breaking News

मुठभेड़ में IS से जुड़े चार आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

Share this

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अब आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान में बखूबी तेजी आती जा रही है सीजफायर के बाद जारी अभियान के तहत आज  शुक्रवार को अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है वहीं एक जवान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी आईएस जम्मू-कश्मीर के थे।

मिली जानकारी के मुताबिक सेना को इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। अब तक इस एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर बताया है कि मारे गए आतंकी इस्लामिक स्टेट की जम्मू-कश्मीर विंग के थे।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने श्रीगुफवाड़ा इलाके में ये कार्रवाई शुरू की। दरअसल  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के अनुसार पुलवामा के काचीपोरा इलाके में आतंकी मौजूदगी के इनपुट्स मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही पुलवामा जिले में सेना और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। इन आतंकियों के पास से एके-47 राइफल समेत अन्य सामान बरामद हुए थे। वहीं ऑपरेशन के दौरान सेना ने उस घर को भी उड़ा दिया था, जिसमें आतंकी छिपे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »