नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने हज यात्रियों को यात्रा पर मिलने वाले सब्सिडी इस वर्ष से खत्म करने का फैसला किया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि हज यात्रियों को 2018 से यात्रा सब्सिडी नहीं मिलेगी।
सरकार ने यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के 2012 के फैसले के मद्देनजर किया है जिसमें हज सब्सिडी 2022 तक धीरे-धीरे खत्म करने का निर्देश दिया गया था।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश से हज पर जाने वाले लोगों का कोटा पांच हजार बढा दिया गया है और अब एक लाख 75 हजार यात्री हज पर मक्का मदीना जाएंगे। इनमें से एक लाख 41 हाजी हज कमेटी के माध्यम से जाएंगे। पिछली बार कुल एक लाख 70 हजार लोग हज करने गये थे। इस बार तेरह सौ गैर महरम महिलाएं भी हज पर जाएंगी।
Disha News India Hindi News Portal