Thursday , August 6 2026
Breaking News

सपा के अच्छे दिनों की झलक नजर आई, शिवपाल ने दी रामगोपाल को जन्मदिन की बधाई

Share this

इटावा। भले ही देश की जनता के लिए अच्छे दिन आये हो या न आये हों लेकिन समाजवादी पार्टी में अब अच्छे दिन आने की आहट शुरू हो गई है क्योंकि जिन दो इटावा के लाल यानि रामगोपाल और शिवपाल के चलते ही कुनबे की महाभारत शुरू हुई थी अब उनके बीच नजदीकियों का बढ़ना ये साफ संकेत दे रहा है। दरअसल प्रोफेसर रामगोपाल यादव के धुर विरोधी माने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव आज उनके जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में कलह के बाद करीब दो साल बाद शुक्रवार को पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर बड़ा करिश्मा देखने को मिला। इसी के साथ तय हो गया कि समाजवादी पार्टी के दिन एक बार फिर से बहुरने वाले हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में वो बखूबी वापसी कर सकती है।

दरअसल प्रोफेसर रामगोपाल यादव के धुर विरोधी माने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव आज उनके जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 72 वें जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव भी शहर के होटल अमर आशियाना में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे। यह दोनों नेता करीब दो वर्ष बाद सार्वजनिक रूप से एक मंच पर दिखाई पड़े।

बेहद अहम और बाबिले गौर बात है कि रामगोपाल यादव ने अपने जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव के साथ केक काटा। इसके बाद प्रोफेसर रामगोपाल ने शिवपाल यादव को केक भी खिलाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सेवक यादव के साथ गंगापुरा प्रधान अरविंद यादव फेरू व पूर्व मंत्री के पी सिंह चौहान ने भी रामगोपाल यादव को केक खिलाया।

हालांकि इस दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आज कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम प्रोफेसर रामगोपाल यादव को 72 वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। परिवार में अब तो कोई विवाद नहीं है प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ एक मंच पर आकर जनविरोधी सरकार को उखाडऩा होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »