Thursday , March 28 2024
Breaking News

BJP के विवादित MLA के बिगड़े बोल- भगवान राम भी नहीं रोक सकते रेप

Share this

लखनऊ। लगातार अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के विधायक एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चाओं में आ गये हैं। दर असल देश और प्रदेश में जारी रेप की घटनाओं पर उन्होंने अपना विचार रखते हुए कहा कि अगर अब भगवान राम भी आ जाएं तो वो भी रेप की घटनाओं को रोक नहीं पाएंगे।

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ऐसी घटना समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, इससे कोई वंचित नहीं रह सकता। विधायक ने कहा कि यह प्रदूषण संस्कार द्वारा नियंत्रित होगा, संविधान द्वारा नहीं।

गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने अधिकारियों की तुलना वैश्याओं से की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है।

Share this
Translate »