Sunday , August 2 2026
Breaking News

अखिलेश बोले- सरकार की आधी अधूरी तैयारी, पड़ी प्रदेश की जनता को भारी

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति और संवेदना जताते हुए इस बात पर खेद जताया है कि भाजपा सरकार ने पहले से बाढ़ से बचाव की तैयारियां नहीं की जिससे कई जिलों में सैकड़ों गांव बाढ़ में डूब गए है और फसलें बर्बाद हो गई है। यमुना, घाघरा, मंदाकिनी, बेतवा, गंगा और सरयू का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह में ही सैकड़ों मौते हो चुकी है और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों की मदद में आगे रही है। विपदा में हर किसी का दर्द बांटने के काम को प्राथमिकता से करना चाहिए। पीड़ित परिवरों के लिए भोजन, वस्त्र, छत की व्यवस्था करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इसमें सरकारी मदद पहुंचने की उम्मीद में देरी नहीं होनी चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »