Thursday , August 6 2026
Breaking News

अजब प्रियंका का गजब पोस्टर वायरल हुआ

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खासकर इलाहाबाद के कांग्रेसी नेता किसी भी खबर से बहुत ही जल्दी उत्साहित हो जाते हैं पूर्व में बिग बी द्वारा राहुल के समर्थन में बयान देने पर यहां के नेताओं ने बड़ा सा पोस्टर लगा कर तमाम दुहाई दी गईं थीं।

गौरतलब है कि अब हाल ही में रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट क्या हुई कि फिर एक बार एक पोस्टर वायरल कर दिया है। दरअसल इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल किया है। जिसके बाद से राजनीति गलियारों में तहलका मच गया है।

बेहद अहम बात है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जारी इस पोस्टर में लिखा है कि ‘इंदिरा का खून, प्रियंका कमिंग सून’। इस वायरल पोस्टर ने विपक्षी दलों की चिंता बढ़ा दी है। पोस्टर वायरल करने वाले जिला कांग्रेस महासचिव हसीब अहमद इससे पहले भी कई बार प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठाते रहे हैं।

ज्ञात हो कि रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जिस पर गांधी परिवार का ही सदस्य अब तक चुनाव लड़ता रहा है और जीतता आया है। मौजूदा समय में सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं। पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही हैं। जिसके चलते एेसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह अपनी बेटी प्रियंका को यहां से मैदान में उतार सकती हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »