Thursday , August 6 2026
Breaking News

नाबालिग से रेप के मामले में मदरसा प्रबंधक के भाई समेत पांच पर मामला दर्ज

Share this

लखनऊ। प्रदेश में रेप के मामले सरकार की तमाम कवायदों के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब जनपद मऊ से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक नाबालिग ने मदरसे के प्रबंधक के भाई पर बलात्कार का आरोप लगाया है। छात्रा की तरहीर पर पुलिस ने प्रबंधक और उसके भाई सहित कुल 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस प्रबंधक के भाई को गिरफ्तार कर शेष आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि ये मामला जनपद के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मदरसा का है। यहां शमसुल उलूम निशा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने मदरसे में चपरासी के पद पर तैनात मदरसा प्रबंधक के भाई के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। छात्रा कुशीनगर जनपद की रहने वाली हैं। छात्रा ने घोसी कोतवाली में प्रबंधक के भाई के खिलाफ लिखित तहरीर दी हैं।

हालांकि तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जांच कर प्रबंधक और प्रबंधक के भाई सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी मदरसे के चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।  इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित छात्रा को महिला जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जहां उसका परीक्षण किया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर पीड़िता और उसकी मां द्वारा कोई भी बयान देने से मना कर दिया गया हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »