Thursday , August 6 2026
Breaking News

CM योगी ने वेदांती पर कसा बेहद ही तल्ख तंज

Share this

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या पहुंचे इस दौरान उन्होंने उदासीन आश्रम की गौशाला के उद्घाटन के दौरान संत समाज को संबोधित करते हुए राम विलास वेदांती पर बेहद ही तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो गधा पाल सकते हैं गाय नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म तो गोवंश, मंदिर और नदियों में हैं। उन लोगों में है जो अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। इस मंच पर बहुत सारे संत हैं, वेदांती को छोड़ दें। वेदांती अपने यहां गधा रखे हुए हैं, वो गाय तो पाल नहीं सकते। लेकिन अन्य लोग तो गाय पाल सकते हैं।

इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि पूरे प्रदेश में जल्द ही युद्ध स्तर पर गौ सेवा का कार्य शुरु हो जाएगा। अयोध्या जिले में 2 गौशाला बनेगी। अयोध्या के हर आश्रम 2-2 गाय पालें और उनका खर्चा खुद उठाएं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने आने के बाद पहला काम अवैध बूचड़खाने बंद करवाने का किया। इसके साथ ही गौ-तस्करी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में गौशाला बने ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »