Saturday , April 27 2024
Breaking News

कुछ योग जो चेहरे को बनाएंगे खूबसूरत

Share this

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करते। कभी पार्लर में घंटो मेक-अप करते हैं तो कभी घर पर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।रक्यों ना कुछ ऐसा किया जाए जिसससे चेहरे की खूबसूरती को परमानेंट बना दिया जाए।योग में इतनी ताकत होती है कि लंबे समय तक चेहरे पर ग्लो बना रहता है।यहां जानिए कुछ योग जो चेहरे को बनाएंगे खूबसूरत-

पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को 90 डिग्री के कोण में ऊपर उठाएं। घुटने सीधे रखें। अब हाथों से कमर को पकड़ते और सपोर्ट देते हुए अपने हिप्स और धड़ को ऊपर की तरफ सीधे उठाएं। अपनी कोहनियों को जितना संभव हो सटा कर रखें। आंखें बंद करके आराम महसूस करें। सामान्य सांस के साथ इसी स्थिति में जब तक रुक सकें, रुकें। पूर्वस्थिति में आएं। ऐसा 3-4 बार करें।इसे स्वार्गासन कहते हैं।

जमीन पर (वज्रासन में) घुटनों के बल बैठ जाएं। अपनी हथेलियों को सामने की तरफ जमीन पर रखें। अपने पैरों को पीछें की तरफ ले जाएं और हिप्स को तलुवों के ऊपर रखें। अब जितना संभव हो जीभ बाहर निकालकर और आंखों को अच्छी तरह खोलते हुए सिंह की तरह दहाड़ें। ऐसा 3-4 बार करें। सांस छोड़ते हुए आराम की मुद्रा में आएं। इसे सिंहासन कहते हैं और इसे करने से चेहरा टाइट होता है और स्कीन ग्लो करती है।

पेट के बल लेट जाएं। दोनों पैरों, एडिय़ों और पंजों को आपस में मिलाएं और पूरी तरह जमीन के साथ चिपका लें। अपने शरीर को पैरों की उंगलियों से लेकर नाभि तक के भाग को जमीन से लगाएं। अब हाथों को कंधे के सामने जमीन पर रखें। दोनों हाथ कंधे के आगे पीछे नहीं होने चाहिए। हाथों के बल नाभि के ऊपरी भाग को ऊपर की ओर झुकाएं जितना संभव हो।भुजंगासन से पेट भी अंदर होता है और चेहरे पर गजब का निखार आता है।

Share this
Translate »