Thursday , August 6 2026
Breaking News

शशि थरूर की धर्म को लेकर गलत बयानी, फेर न दे कहीं राहुल की तमाम मेहनतों पर पानी

Share this

नई दिल्ली। जब-जब चुनाव आता है कोई न कोई कांग्रेस का नेता कुछ ऐसा कर जाता है कि भाजपा का फायदा और कांग्रेस का नुक्सान कर जाता है। इसी क्रम में इस बार इतने महत्वपूर्ण लोगकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तमाम कोशिशों पर पानी फेरने काकाम कर रहे हैं। क्योंकि एक तरफ जहां राहुल गांधी हाल के कुछ वक्त से सॉफ्ट हिन्दुत्व पर जोर देने में लगे हैं वहीं थरूर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर एक तरह से काफी हद तक हिन्दुओं को भड़का कर कांग्रेस से दूर करने में लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार विवाद का मुद्दा उनका एक ट्वीट बना है। थरूर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदी, हिंदू, हिंदुत्व की विचारधारा देश को बांट रही है। हमें एकता की जरूरत है समानता की नहीं। इसके बाद विरोधियों ने थरूर पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी है।   ज्ञात हो कि हालही में बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के नेता शशि थरूर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में भी शिकायत कर्ज कराई गई है। यह शिकायत पटना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराई गई है।

दरअसल मंगलवार को उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में संगम तट पर डुबकी लगाईं थी। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया था। थरूर ने लिखा था कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की। सियासी जानकारों के अनुसार जैसे जैसे चुनाव और नजदीक आयेंगे वैसे वैसे कांग्रेस के कई और नेता एक बार फिर अपने बयानों से न सिर्फ कांग्रेस को नुक्सान पहुंचायेंगे बल्कि किसी न किसी रूप में भाजपा को बखूबी फायदा भी पहुंचायेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »