Thursday , August 6 2026
Breaking News

रामविलास पासवान पंचतत्व में हुये विलीन, पुत्र चिराग ने दी मुखाग्नि

Share this

पटना. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. पटना के दीघा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत रामविलास का अंतिम संस्कार किया गया. बेटे बेटे चिराग पासवान ने दी पिता को मुखाग्नि दी. बता दें कि रामविलास पासवान गुरुवार शाम 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. शुक्रवार शाम पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना लाया गया था.

बिहार के कद्दावर नेता रामविलास पासवान का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना दीघा स्थित जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. पासवान के पुत्र एवं सांसद चिराग पासवान ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान दीघा स्थित घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे और रामविलास अमर रहें के नारे लगा रहे थे.

रामविलास पासवान को मुखाग्नि देते हुए बेटे चिराग पासवान बेहोश हो कर गिर पड़े. पटना के दीघा के जनार्दन घाट पर नम आंखों से रामविलास पासवान को अंतिम विदाई. अंत्येष्टि से पहले दिवंगत रामविलास को राजकीय सम्मान दिया गया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »