Thursday , April 25 2024
Breaking News

नतीजे आने दें गुजरात चुनाव के, जनता किसके साथ हैं पता चल जाएगा: जेटली

Share this

वाशिंगटन। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अमेरिकी दौरे पर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने दीजिए, पता चल जाएगा लोग किसके साथ हैं। वित्तमंत्री ने साथ ही कहा कि नोटबंदी के बाद हुए यूपी विधानसभा चुनावों में जो हुआ हम सबने देखा।

उन्होंने कहा कि भारत ने सही समय पर संरचनात्मक सुधार किए हैं और इससे आने वाले समय में देश को फायदा होगा। नोटबंदी और जीएसटी सहित कुछ अहम सुधार देश की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक फायदों के मद्देनजर किए गए और इसके फलस्वरूप भारत की विकास दर ऊंचाई की ओर जा रही है।

भारतीय पत्रकारों के एक समूह से जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘ऐसे समय में जब विश्व की विकास दर ढाई फीसदी के आसपास है, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था है। यह सुधारों के लिए सही समय है। आपको चीजों को पटरी पर लाने के लिए मंदी का इंतजार नहीं करना पड़ा।’’ जेटली ने कहा, ‘‘मेरे ख्याल से संरचनात्मक सुधार के लिए यह सही समय है।’’ वित्त मंत्री ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताने वाले लोगों पर निशाना साधा।

 

Share this
Translate »