Wednesday , January 22 2025
Breaking News

कांग्रेस की बड़ी जीत BJP के गढ़ गुरदासपुर में

Share this

गुरदासपुर। कांग्रेस ने पंजाब में सत्तारूढ़ भाजपा को उसके गढ़ गुरदासपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में आज करारी शिकस्त दी। कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने पंजाब में एक लाख 93 हजार 219 मतों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को हराया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जाखड़ को चार लाख 99 हजार 752 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार सलारिया को तीन लाख 06 हजार 533 मत मिले।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मेजर जनरल सेवानिवृत्त सुरेश खजूरिया 23 हजार 579 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खजूरिया की जमानत जब्त हो गई। जाखड़ ने मतगणना की शुरूआत से ही सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए रखी। यह चुनाव वस्तुत: कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई में तबदील हो गया था। मतगणना की शुरूआत सुबह आठ बजे हुई थी। यह सीट भाजपा सांसद विनोद खन्ना की अप्रैल में मृत्यु होने से खाली हुई थी। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 अक्तूबर को हुआ था। कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और गुरदासपुर में कई स्थानों पर पार्टी दफ्तरों पर जीत का जश्न मनाया गया।

Share this
Translate »