Tuesday , August 4 2026
Breaking News

अजय देवगन ने किया गणपति बप्पा का स्वागत, ‘लालबाग के राजा’ का लिया आशीर्वाद

Share this

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे इसे सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं. गणपति भक्ति में बॉलीवुड सितारे हमेशा से सबसे आगे रहते हैं. सितारों में गणपति की ऐसी अटूट आस्था और श्रद्धा है कि वह हर साल अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं. इन्हीं सब के बीच एक्टर अजय देवगन गणेश चतुर्थी की शुभकामना देते हुए गणपति बप्पा का स्वागत किया है.

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए अजय लिखते हैं, ”भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं – शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य. आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने के लिए प्रार्थना करें. गणपति बप्पा मोरया… हैप्पी गणेश चतुर्थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »