Friday , April 26 2024
Breaking News

BOX OFFICE पर फिलहाल, कमाई के मामले में ‘परी’ की धीमी चाल

Share this

अनुष्का शर्मा की ‘परी’ का पहला वीकेंड खराब गुजरा है। तीन दिन में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं बढ़ी है। ‘परी’ दो मार्च होली पर रिलीज हुई थी। कई शहरों में तो आधे दिन टॉकीज बंद रहे तो शाम वाले शो ही चल पाए। इन हालात में फिल्म ने 4.36 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़ी और 5.47 करोड़ रुपए हो गई। संडे को इसे जरी-सी बढ़त मिली और 5.51 करोड़ जमा हुए। कुल कमाई 15.34 करोड़ रुपए हुई है।

डर की नई परिभाषा अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस लिखने की कोशिश कर रहा है। फिल्म आखिर में इमोशनल करती है और प्यार की नई परिभाषा गढ़ती है। अंत अच्छा है।इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया। इसे करीब 1400 स्क्रीन्स मिली हैं। विदेश में केवल 165 परदों पर यह लगी है। वैसे ‘परी’ को ‘एनएच 10’ और ‘फिल्लौरी’ से ज्यादा थिएटर्स मिले हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ था। इसके पांच स्क्रीमर भी आ चुके हैं।

बता दें कि रौंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव इस फिल्म में होना तय है। बैकग्राउंड म्यूजिक तो कमाल का है। इसमें अनुष्का के दुष्ट रूप की झलक भी देखी जा सकती है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। बता दें कि, यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के भाई भी सह-निर्माता हैं।

बताते चलें कि, अनुष्का शर्मा हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की है। यह उनकी शादी के बाद पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इसके साथ अनुष्का शर्मा को फिल्म ‘जीरो’ में भी देखा जा सकेगा जिसमें शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ भी हैं।

 

Share this
Translate »