Monday , August 3 2026
Breaking News

सामने आता बैंकों का गड़गड़झाला, अब UBI में 173 करोड़ रु का घोटाला

Share this

नई दिल्ली। PNB महाघोटाले के बाद से कुंभकर्णी नींद से जागे जिम्मेदार विभागों ने जब गंभीरता से जांच शुरू की है तो रोज ही कहीं कोई घोटाला सामने आना आम बात हो गई हैं। इसी क्रम में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में 173 करोड़ रुपए से अधिक कथित घोटाले को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। यह मामला जुलाई 2016 में पश्चिम बंगाल सी.आई.डी. द्वारा फाइल की गई एफ.आई.आर. से जुड़ा है।

इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एन.एस.आई.सी.) की कच्ची सामग्री सहायता योजना के लिए फर्जी बैंक गारंटी प्रदान करने को लेकर यू.बी.आई. में कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। एन.एस.आई.सी. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय के तहत काम करती है।

एन.एस.आई.सी. की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सी.आई.डी. ने 23 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस मामले में कॉरपोरेशन के पूर्व कर्मचारी एसके हैदर सहित 23 लोगों और कुछ बैंक कर्मचारियों पर कॉरपोरेशन की रा मैटेरियल एसिस्‍टेंस स्‍कीम का फायदा लेने के लिए फर्जी बैंक गारंटी सबमिट करने का आरोप था।
सी.आई.डी. ने पिछले साल जून में इस मामले में बैंक के 3 वरिष्‍ठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। अब केंद्रीय जांच एजेंसी इस बात की जांच करेगी कि क्‍या फ्रॉड ट्रांजैक्‍शन से निकाले गए फंड को काले से सफेद किया गया है या कोई और असेट क्रिएट करने के यूज किया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »