Saturday , April 27 2024
Breaking News

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, कई घायल

Share this

लखनऊ। प्रदेश के प्रतापगढ़ में आज शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना फतनपुर कोतवाली के जगतपुर मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के दौलतिया से चौहरजन देवी धाम में दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैम्पो और ट्रक के बीच भीड़ंत हो गई।

बताया जाता है कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टैम्पो के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Share this
Translate »