Friday , March 29 2024
Breaking News

सस्ते हुए LPG और कमर्शियल सिलेंडर

Share this

नई दिल्ली। लोगों के लिए एक खुशखबरी है कि सरकारी तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले LPG (14.2 किलो) सिलेंडर को 35.50 रुपए सस्ता किया है। वहीं, साथ हीं सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 1.74 रुपए की कटौती हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम 689 रुपए से कम करके 653.50 रुपए/सिलेंडर कर दिए गए हैं। वहीं सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 493.09 से घटाकर 491.35 रुपए/सिलेंडर हो गई है। बता दें कि नई कीमतें 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई हैं।

जिसके तहत चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम क्रमश: 653.50 रुपए, 676 रुपए, 625 रुपए व 663.50 रुपए हैं।  वहीं इन चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम क्रमश: 491.35 रुपए, 494.33 रुपए, 4.89.04 रुपए व 479.44 रुपए हैं।

जबकि दिल्‍ली एनसीआर में CNG और पाइप्‍ड कुकिंग गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जहां सीएनजी के दाम 90 पैसे/किलो बढ़ें हैं, वहीं कुकिंग गैस के दाम 1.15 रुपए बढ़ गए हैं।बता दें कि सरकार की तरफ से नेचुरल गैस की इनपुट लागत में बढ़ोत्‍तरी के ये दाम बढ़े हैं।

इसके साथ ही दिल्‍ली में अब CNG के दाम 40.61/किलो हो गए हैं। वहीं, NCR में दाम 47.05 रुपए/किलो किए गए हैं। गैस के ये नए दाम लागू कर दिए गए हैं। इसी के साथ ही घरों में आपूर्ति वाली पाइप्‍ड गैस भी महंगी हो गई है। जिसके रेट दिल्‍ली में 25.99 रुपए/scm से बढ़कर 27.14 रुपए/scm और एनसीआर में बढ़कर 28.84 रुपए/scm हो गए हैं।

 

Share this
Translate »