नई दिल्ली। जिस तरह से दुनिया में भीषण ठण्ड का भारी प्रकोप है वहीं आस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी से सड़कें पिघल रहीं थीं। उससे भी हैरत में डालने वाली बात यह है कि कि सबसे गर्म माना जाने वाला सहारा रेगिस्तान भी बर्फ की चादर से ढक गया है।
बताया जाता है कि हाल ही में आए बर्फीले तूफान के बाद चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है और कहीं-कहीं तो 16 इंच तक बर्फ जम गई है। सहारा रेगिस्तान उत्तरी अफ्रीका में है और यह रेगिस्तान इतना बड़ा है कि विश्व की समस्त मरुभूमि का यह आधा भाग है। 37 सालों में यह तीसरी बार है, जब उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया में रेगिस्तान पर बर्फ की चादर बिछी हो।
Disha News India Hindi News Portal