Friday , April 26 2024
Breaking News

MLC चुनाव: BJP ने जारी की UP और बिहार के प्रत्याशियों की लिस्ट

Share this

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है

जिसके तहत जहां उत्तर प्रदेश से 10 प्रत्याशी के तौर पर डॉ. महेंद्र सिंह, मोहसिन राजा, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन आदि शामिल हैं। वहीं बिहार से 3 प्रत्याशी के तौर पर सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडे और संजय पासवान को तरजीह दी गई है।

Share this
Translate »