Saturday , September 23 2023
Breaking News

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Share this

लखनऊ। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को हुआ। इन्दिरा भवन परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद की शपथ अजय कुमार बाजपेयी, महामंत्री अजीत प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित चौहान, उपाध्यक्ष कमल कुमार व अमित श्रीवास्तव, मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी व राम प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा, संगठन मंत्री राजेश काके व जय प्रकाश सिंह, सम्प्रेक्षक हरी बाबू, सचिव सुनील मिश्रा और मीडिया प्रभारी राजेश तिवारी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संघ के अध्यक्ष एके बाजपेयी और महामंत्री अजीत प्रताप सिंह यादव ने शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारियों की समस्याअों को उठाया। साथ ही कर्मचारियों के प्रमोशन आदि पर चर्चा की।
पदाधिकारियों को इन्दिरा भवन जवाहर भवन के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी, महामंत्री आरके निगम के अलावा सुशील कुमार बच्चा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बाल विकास विभाग के निदेशक राजेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ होते हैं। महिला कर्मचारी बहुत ही संघर्ष करती हैं, वह घरेलू कामकाज के साथ ही गांव-गांव तक पैदल ही पहुंचकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का काम सीट पर बैठे कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत करना चाहिए। बार-बार उन्हें दौड़ाना नहीं चाहिए।

Share this
Translate »