Saturday , April 27 2024
Breaking News

महिला पत्रकारों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: तमन्ना फरीदी

Share this

लखनऊ।  उ.प्र.राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव में अध्यक्ष के बाद सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली तमन्ना फरीदी ने भाजपा नेता द्वारा महिला पत्रकारों के बारे में अनर्गल बयान देने की कड़ी निंदा की है।
उ. प्र. राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति में संयुक्त पद पर नवनिर्मित तमन्ना फरीदी ने आज अपने बयान में कहा कि महिला पत्रकारों के पेशे पर की गई अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी की हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। महिला पत्रकारों के बारे में सोशल मीडिया पर शेखर द्वारा की गई प्रतिकूल टिप्पणियां एक निश्चित रूढ़िवादी मानसिकता और सभी महिलाओं की विशेष रूप से काम करने वाली महिलाओं के प्रति गहरी जड़ वाले पितृसत्तात्मक पूर्वाग्रह को दर्शाती हैं।
महिला पत्रकारों, जैसे कि सभी कामकाजी महिलाओं को पुरुष वर्चस्व वाले उद्योग में खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा, वे डबल-बोझ और घर-सँभालने के साथ कार्यस्थल की दोहरी जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाल रही है।
समिति की संयुक्त सचिव ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा ऐसी अशोभनीय टिप्पणी पत्रकार समुदाय के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। हम मांग करते हैं कि इन टिप्पणियों को वापस लेना चाहिए और एस वी शेखर के द्वारा बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उ. प्र. राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता उम्मीद करती हैं कि जिस राजनीतिक दल से वह संबंधित है वह उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

Share this
Translate »