नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगाने का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू समुदाय के लोग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने आगजनी भी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस के रोकने के बाद भी इनका प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगा दी थी। जिसके बाद कई लोगों ने और राजनीतिक लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद और राजनीतिकरण होता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तस्वीर हटा ली है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के पहुंचने से पहले ही जिन्ना की तस्वीर को हटा दिया गया है।
जमीयत उलमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदानी ने जिन्ना की तस्वीर को लेकर कहा कि भारत में रह रहे मुस्लिम जिन्ना और उनकी विचारधारा को खारिज करते हैं। हम इसके खिलाफ हैं। तस्वीर को हटा देना चाहिए।
Disha News India Hindi News Portal