Thursday , August 6 2026
Breaking News

भुलाकर फिर अपनी मर्यादा, नरेश बोल गये कुछ ज्यादा

Share this

लखनऊ। हमेशा से ही अपने विवादित बयानों से विवाद और चर्चाओं में बने रहने के आदी हाल में ही समाजवादी से भाजपाई हुए नेता नरेश अग्रवाल अब फिर से एक विवादित बयान दे बैठे हैं इस बार उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की है। हालांकि हाल में जया बच्चन पर विवादित बयान देने से बुरी तरह से पार्टी के अंदर ही आलोचना का शिकार बनने के कारण अग्रवाल शांत बैठे थे लेकिन आदत से मजबूर फिर कुछ ऐसा बोल बैठे हूजूर।

गौरतलब है कि इस बार नरेश ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की है।  दरअसल  हरदोई में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि मैं राहुल गांधी को इसलिए कुछ नहीं कहता क्योंकि राजीव जी हमारे नेता थे और वो उनके बेटे हैं। लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि विपक्ष अपरिपक्व नेतृत्व के हाथ में है।

इसके आगे इन्होंने कहा कि ‘बंदर को अदरक पकड़ा दो तो क्या होगा। अगर हमने ऐसा किया तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।’ वहीं अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की तुलना जानवरों से की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »