Thursday , August 6 2026
Breaking News

इलाहाबादः साथी की हत्या पर आक्रोशित वकीलों ने हंगामा कर सरकारी बस फूंकी

Share this

इलाहाबाद। इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में आज एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने से आक्रेशित साथी वकीलों ने जमकर हंगामा करते हुए एक सरकारी बस को आग लगा दी और जमकर हंगामा किया गया। वहीं मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवारीजनों को योगी सरकार द्वारा 20 लाख रूपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा की गई है

गौरतलब है कि इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब जनपद न्यायालय के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं इसकी सूचना जैसे ही अधिवक्ता के अन्य साथियों को मिली तो वह मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।

बताया जाता है कि हंगामा कर रहे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी में एक सरकारी बस में आग लगा दी। इसके साथ ही मृतक की बॉडी को मेडिकल चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कई थानों की फोर्स उन्हें समझाने में जुटी रही, लेकिन उनका हंगामा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। उनका कहना था कि हत्या करने वाले कातिलों को फौरन गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

जानकारी के अनुसार राजेश श्रीवास्तव अधिवक्ता करछना के रहने वाले थे और इलाहाबाद के जिला कचहरी में जनपद न्यायालय में प्रेक्टिस करते थे। फिलहाल घटना को देखते हुए पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो कातिलों को गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और हर एंगल पर जांच की जा रही है जल्द ही कातिल पुलिस के गिरफ्त में होंगे। ज्ञात हो कि इस हत्या के साथ इलाहाबाद में एक तरह से किसी अधिवक्ता की तीसरी हत्या है।

हालांकि अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या मामले में मृतक के परिजनों को योगी सरकार ने 20 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इस बाबत जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा दी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »