Tuesday , April 23 2024
Breaking News

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, से 4 की मौत और 10 हुए घायल

Share this

लखनऊ। देश और प्रदेश में रफ्तार और लापरवाही हर रोज ही जानें कितने ही लोगों का काल बन रही है बावजूद इसके लोगों द्वारा सबक नही लिया जा रहा है। इसी क्रम में अब प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं तकरीबन 10 लोग घायल भी हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जिले में एक बुलेरो कार को बचाने का प्रयास कर रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

बताया जाता है कि उक्त हादसा शनिवार देर रात एका थाना के बैवलपुर मोड़ पर हुआ है। यहां एका के नगला गड़रिया से बारात फरिहा के गांव नगला कांस में आनी थी। करीब एक दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर एका से मुस्तफाबाद की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में बैवलपुर मोड़ पर बुलेरो को बचाने का प्रयास कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले में एसएसपी राहुल यादवेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनका कहना है कि सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share this
Translate »