Friday , April 26 2024
Breaking News

साक्षी के बिगड़े बोल, अब उमा पर दिया विवादित बयान

Share this

उन्नाव। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहने वाले साक्षी महाराज ने अपनी ही पार्टी की साध्वी नेता और मोदी सरकार की एक कबीना मंत्री पर बयान देकर खासा विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने गंगा सफाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह कह डाला कि मोदी जी के सपनों पर खरी न उतरने पर ही उमा भारती से उनका विभाग छीनकर गडकरी को दे दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला उन्नाव के गंगाघाट का है। जहां साक्षी महाराज प्रखर महराज के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि करोड़ों खर्च के बाद भी गंगा मैली है। इस सवाल के जवाब पर उन्होंने ने सीधा उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मोदी जी के सपनों पर खरी नहीं उतरी इसीलिए उनसे विभाग छीन लिया गया। जिसकी कमान गडकरी के हांथो मे दे दी गई है।
आगे उन्होंने कहा कि देखिए नमामि गंगे परियोजना मोदी जी महत्वकांक्षी योजना है। जिस पर उमा भारती खरी नहीं उतरी। खैर मंत्रालय बदल दिया गया है। भविष्य में लोगों की अपेक्षाएं जरूर पूरी होगी।

 

Share this
Translate »